ताजा खबरें | सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपू्र्ण मतदान, 67.95 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सिक्किम में 32-सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और कुल 4.64 लाख मतदाताओं में से 67.95 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 19 अप्रैल सिक्किम में 32-सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और कुल 4.64 लाख मतदाताओं में से 67.95 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मतदान प्रतिशत 68 प्रतिशत से थोड़ा अधिक रहा।

अधिकारियों ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में 78.63 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 67.95 प्रतिशत रहा, लिहाजा इस बार 10 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में अंतर है, क्योंकि कई मतदाताओं ने दोनों चुनाव में वोट नहीं डाले।

हालांकि मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया, लेकिन उस समय कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।

चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय बल की 13 कंपनियों के अलावा पर्याप्त संख्या में सिक्किम पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। विधानसभा की कुल 32 सीट के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनके पूर्ववर्ती पवन कुमार चामलिंग, पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया और तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय समेत कुल 146 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।

एकमात्र लोकसभा सीट पर मौजूदा लोकसभा सांसद इंद्र हैंग सुब्बा और एसडीएफ के पीडी राय समेत 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

तमांग और चामलिंग ने दो-दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है।

विधानसभा चुनाव के परिणाम दो जून को, जबकि लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट