देश की खबरें | असम-नगालैंड सीमा पर शांतिपूर्ण निष्कासन अभियान चलाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन और जिले की स्वायत्त परिषद की तरफ से सोमवार को असम-नगालैंड सीमा पर करीब 3000 अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे वाली जगह से निष्कासित करने के लिये अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दीफू (असम), 20 दिसंबर कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन और जिले की स्वायत्त परिषद की तरफ से सोमवार को असम-नगालैंड सीमा पर करीब 3000 अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे वाली जगह से निष्कासित करने के लिये अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्पधर सिंह ने कहा कि असम के कार्बी-आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) ने 107 परिवारों के इन अतिक्रमणकारियों की पहचान की थी और निष्कासन अभियान शांतिपूर्ण रहा।

केएएसी ने जिले के बोकाजान उपमंडल के लाहोरीजान खंड में अवैध रूप से रह रहे करीब तीन हजार लोगों को जाने को कहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से करीब 2000 पहले ही अपने घरों से सामान के साथ चले गए थे जबकि अन्य भी जमीन छोड़ने को लेकर राजी थे।

स्वायत्त परिषदों के पास भूमि और भू-राजस्व मामलों पर कार्य करने की कार्यकारी शक्ति है।

जिला प्रशासन ने सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। क्षेत्र के 700 मीटर के दायरे में सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बेदखली अभियान के दौरान बंद करने के लिए कहा गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले मुसलमान और नेपाली समुदाय के लोग थे जबकि कुछ लोग नगालैंड से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now