देश की खबरें | कश्मीर में बिजली संकट को लेकर पीडीपी व कांग्रेस का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में बिजली संकट को लेकर यहां पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 23 नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में बिजली संकट को लेकर यहां पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आसिया नकाश, अब्दुल कयूम भट और आरिफ लाइग्रू के नेतृत्व में पीडीपी कार्यकर्ताओं ने घाटी में बिजली की कटौती को लेकर शेर-ए-कश्मीर मैदान के पास पीडीपी कार्यालय से लाल चौक की ओर जुलूस निकालने की कोशिश की।

पुलिसकर्मियों के एक दल ने प्रदर्शनकारियों को जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) के पास आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे, जिनमें बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई थी।

पीडीपी प्रवक्ता मोहित भान ने कहा, ''प्रशासन को गहरी नींद से जगाने के लिए आज श्रीनगर में पीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिजली संकट बढ़ने से कश्मीर अंधेरे में डूब गया है।''

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी यहां मौलाना आजाद रोड पर बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय से बाहर जाने से रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ''अस्पतालों में भी बिजली नहीं है और अधिकारी शहर घूमने में पैसा खर्च कर रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\