Pakistan Cricket: खिलाड़ियों, प्रबंधन के बीच संपर्क सुधारने के लिए स्वतंत्र समिति का गठन करेगा पीसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो सदस्यीय स्वतंत्र समिति बनाने पर सहमति जताई है जो राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों, प्रबंधन और बोर्ड के बीच संपर्क के रूप में कार्य करेगी

पाकिस्तान (Photo Credits: PCB/Twitter)

लाहौर, 24 सितंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो सदस्यीय स्वतंत्र समिति बनाने पर सहमति जताई है जो पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Pakistan National Cricket Team) के खिलाड़ियों, प्रबंधन और बोर्ड के बीच संपर्क के रूप में कार्य करेगी. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को ‘क्रिकेट कनेक्ट’ सम्मेलन के बाद खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर विचार करने के लिए जल्द ही स्वतंत्र समिति का गठन किया जाएगा. इस सम्मेलन में बोर्ड का शीर्ष नेतृत्व के साथ राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी शामिल हुए. यह भी पढ़ें: विराट कोहली को प्यूमा कैट की तस्वीर बनाने में आई मुश्किल, फैंस मज्नू भाई से कर दी तुलना, देखें मजेदार रिएक्शन

सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों ने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों विशेषकर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट विभागों के साथ संवाद में समस्याओं को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. पाकिस्तान उन चुनिंदा टेस्ट खेलने वाले देशों में से है जहां बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कोई खिलाड़ी संघ नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते समय उन्हें टीम में अपनी जगह को लेकर सुरक्षा की आवश्यकता है और कप्तानी सहित कई मुद्दों पर चयनकर्ताओं एवं बोर्ड की तरफ से स्पष्टता होनी चाहिए.

सूत्र ने कहा, ‘‘ मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय टीम की कप्तानी में कोई तत्काल बदलाव नहीं किया जाएगा और उन्हें अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड