खेल की खबरें | पीसीबी ने अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए बॉश को कानूनी नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है।

लाहौर, 16 मार्च पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है।

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण करने वाले बॉश को 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’ के 10वें चरण के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था।

इस महीने की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग की एक प्रमुख फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि उसने दक्षिण अफ्रीका के चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेने के लिए बॉश को टीम में शामिल किया है।

बॉश को उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसमें खिलाड़ी से पेशेवर और अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धताओं से हटने के कदम को उचित ठहराने के लिए पूछा गया है।

पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के बाद होने वाले परिणाम को भी बताया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका जवाब मांगा है।

पीएसएल के 2016 में लांच होने के बाद से यह पहली बार है कि इसकी विंडो आईपीएल के साथ कई मैचों के लिए टकराएगी।

चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पीसीबी को अपनी पीएसएल विंडो को नियमित फरवरी-मार्च से अप्रैल-मई में करना पड़ा।

आईपीएल नीलामी में जिन विदेशी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था उनमें से कई ने बाद में पीएसएल के लिए करार किया जिसमें बॉश भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी