देश की खबरें | कांग्रेस संसद के विशेष सत्र की मांग करने से पहले अपने संगठन पर ध्यान दे: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा व्यक्त किए गए विवादास्पद विचारों को लेकर विपक्षी पार्टी से मंगलवार को कहा कि वह संसद के विशेष सत्र की मांग करने से पहले अपने संगठन की ओर ध्यान दे और उसमें सुधार करे।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल शिवसेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा व्यक्त किए गए विवादास्पद विचारों को लेकर विपक्षी पार्टी से मंगलवार को कहा कि वह संसद के विशेष सत्र की मांग करने से पहले अपने संगठन की ओर ध्यान दे और उसमें सुधार करे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी शिवसेना के संसदीय दल के अध्यक्ष श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे तत्काल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सत्र बुलाकर अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए "बेहद आपत्तिजनक" बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। इन वक्तव्यों में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के बयानों पर सवाल उठाना और पाकिस्तान के विमर्श को दोहराना शामिल है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में देश भर के कांग्रेस के प्रतिनिधि होते हैं, जिनमें इसके वरिष्ठतम पदाधिकारी भी शामिल हैं।

शिंदे ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी आर बी तिम्मापुर, महाराष्ट्र के नेता विजय वडेट्टीवार और जम्मू-कश्मीर के सैफुद्दीन सोज और तारिक हमीद कर्रा सहित कांग्रेस के कई नेताओं का नाम लिया।

सोज और कर्रा दोनों ने पाकिस्तान के साथ सुलह करने का सुझाव दिया, जबकि कुछ अन्य ने जीवित बचे लोगों के इन बयानों पर सवाल उठाया जिनमें कहा गया था कि आतंकवादियों ने पीड़ितों का धर्म पूछा था।

शिंदे ने कहा, "यहां तक कि रॉबर्ट वाद्रा की यह टिप्पणी कि आतंकवादी भारत में मुसलमानों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, राष्ट्रीय संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी की हर सीमा को लांघती है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए। क्या वह आतंकवाद के पीड़ितों के साथ खड़ी है या आतंकवादियों के लिए बहाने बनाने वालों के साथ? इस पाखंड को छुपाया नहीं जा सकता।"

शिंदे ने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और एकजुट राजनीतिक प्रतिक्रिया की जरूरत है, न कि खंडित और तुष्टीकरण से प्रेरित विमर्श की।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इस पर स्पष्ट नैतिक रुख नहीं अपना सकती है, तो उसे किसी और से जवाबदेही की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा करने और सामूहिक संकल्प प्रदर्शित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\