देश की खबरें | पवार ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनने से इनकार किया-येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वामपंथी नेताओं ने मंगलवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार बनने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, 14 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वामपंथी नेताओं ने मंगलवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार बनने का अनुरोध किया।

हालांकि, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा और राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल और पी. सी. चाको से दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें चुनाव नहीं लड़ने संबंधी अपने फैसले से अवगत कराया।

येचुरी ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि पवार राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का चेहरा नहीं होंगे, अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है।’’

विपक्षी सूत्रों ने कहा कि पवार एक ऐसा मुकाबला लड़ने के इच्छुक नहीं थे, जिसमें उनके राजनीतिक जीवन में इस समय हारना तय है।

बनर्जी गैर-भाजपा दलों के नेताओं के साथ बैठक के लिए दिल्ली पहुंची हैं। उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिये यह बैठक बुलाई है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिये विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार को लेकर सहमति बनाने के वास्ते 15 जून को दिल्ली में एक बैठक बुलाई है।

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\