देश की खबरें | पटनायक 2024 के चुनाव से पहले सहानुभूति हासिल करने की कोशिश में: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्रा ने उनकी पार्टी को ‘महिला विरोधी’ बताने वाले बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक के बयान को शुक्रवार को खारिज किया और कहा कि मुख्यमंत्री का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है बल्कि यह 2024 के आम चुनावों से पहले महिलाओं की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश है।

भुवनेश्वर, नौ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्रा ने उनकी पार्टी को ‘महिला विरोधी’ बताने वाले बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक के बयान को शुक्रवार को खारिज किया और कहा कि मुख्यमंत्री का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है बल्कि यह 2024 के आम चुनावों से पहले महिलाओं की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश है।

पटनायक ने पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजद उम्मीदवार बर्षा सिंह बरिहा की बृहस्पतिवार को जीत के बाद एक वीडियो संदेश में प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर हाल में अपने पिता को खोने वाली शोकसंतप्त महिला के अपमान का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "मैं भाजपा द्वारा बर्षा के प्रति दिखाए गए अनादर से आहत हूं।"

बरिहा ने भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 42,679 मतों से हराया दिया था।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने एक बयान में दावा किया कि पटनायक की सहानुभूति पाने के लिए नई कहानियां गढ़ने की पुरानी आदत है।

उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री का यह दावा सच होता कि भाजपा महिला विरोधी है, तो आज नरेंद्र मोदी खुद को देश के प्रधान सेवक के रूप में स्थापित नहीं कर पाते। भाजपा धामनगर उपचुनाव जीत नहीं पाती और पदमपुर में 78,000 से अधिक मत हासिल नहीं कर पाती।”

विपक्ष के नेता ने कुछ घटनाओं पर मुख्यमंत्री और उनकी टीम का उपहास भी उड़ाया, जिनमें कुछ महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप बीजद नेताओं और मंत्रियों पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट