देश की खबरें | पटनायक ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत के लिए मोदी को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

भुवनेश्वर, चार दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पटनायक ने प्रधानमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पटनायक ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।

बहरहाल, बीजद ने यह भी कहा कि इन नतीजों का ओडिशा की राजनीति या पूर्वी राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीजद सांसद अमर पटनायक ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी राज्य में नवीन पटनायक के कद का कोई नेता नहीं है। मेरे आकलन के अनुसार, हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों का ओडिशा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

ओडिशा में भाजपा मुख्य विपक्षी दल है।

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ओडिशा में अगले साल भाजपा सरकार बनाएगी।

ओडिशा में अगले साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

सामल ने दावा किया कि ओडिशा में मोदी की काफी लोकप्रियता है और चुनाव में यह दिखायी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने पिछले नौ साल में ओडिशा के लिए करीब 19 लाख करोड़ रुपये की निधि को स्वीकृति दी है लेकिन इसका उचित तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया। कुछ युवा काम के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं।’’

वहीं, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष सरत पटनायक ने दावा किया कि उनकी पार्टी बीजद को सत्ता से बाहर कर देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने तेलंगाना में एक क्षेत्रीय दल को हराया है और ओडिशा में भी इसे दोहराया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को अब पता चल गया है कि बीजद और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी