देश की खबरें | पटनायक नौवीं बार बने बीजद के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से भाजपा के “झूठ” को उजागर करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल (बीजद) का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित झूठे विमर्श को उजागर करने का आह्वान किया।

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल (बीजद) का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित झूठे विमर्श को उजागर करने का आह्वान किया।

बीजद के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया।

बीजद अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव में हमें हार मिली, हालांकि हमारी पार्टी को अधिक वोट मिले। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि हम झूठे विमर्श का प्रभावी ढंग से मुकाबला नहीं कर सके। झूठा विमर्श गढ़ना बीजद के खिलाफ मुख्य रणनीति है। हमें आक्रामकता से इसे उजागर करना चाहिए, खासकर सोशल मीडिया पर।”

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने यह भी कहा, “हमें सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति सुधारने की जरूरत है। प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सच्चाई और तथ्य बताने के लिए किया जाना चाहिए और प्रौद्योगिकी के बिना हम लोगों तक नहीं पहुंच सकते।”

पटनायक क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं और इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे।

देब ने कहा, “पटनायक को निर्विरोध बीजद अध्यक्ष चुना गया।”

देब ने बताया कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं और उनमें से 80 को राज्य कार्यकारी सदस्य चुना गया है।

सत्तारूढ़ भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बीजद प्रमुख ने कहा, “कोई भी हमारी पार्टी की संगठनात्मक ताकत को कम न आंके। बीजद कार्यकर्ताओं का जोश बहुत अधिक है। वे हमारी असली ताकत हैं।”

पटनायक ने कहा, “मुझे बीजद कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों पर पूरा भरोसा है। वे ही दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे। वे ओडिशा के हर गांव और शहर में हमारी ओर से की गई सेवा का संदेश फैलाएंगे।”

पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग तथा भगवान जगन्नाथ का 'अंग वस्त्र' और 'महा प्रसाद' भेंट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\