देश की खबरें | पटना पुलिस ने जदयू नेता की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के एक नेता की हत्या के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
पटना, 30 मार्च बिहार पुलिस ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के एक नेता की हत्या के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बुधवार को बताया कि जदयू नेता दीपक मेहता की हत्या के सिलसिले में ‘‘कुछ लोगों’’ को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने ब्योरा नहीं दिया।
एसएसपी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘एसआईटी उन सुरागों पर काम कर रही है जिनके आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामले का समाधान हो जाएगा।’’
दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे जदयू नेता मेहता की सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
बिहार की राजधानी पटना के बाहरी इलाके में हुई इस हत्या ने दानापुर के निवासियों में आक्रोश पैदा कर दिया है और इस वारदात ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश कुमार सरकार को निशाना बनाने के लिए राज्य के विपक्षी दलों को ताजा मुद्दा मुहैया कराया है।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)