जेपी अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मरीज को पृथक वार्ड में रखा गया

अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। मरीज को अस्पताल के ही पृथक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और ऑपरेशन से जुड़े सभी स्टाफ को भी पृथक वास में रहने को कहा गया है।

नोएडा, 11 अप्रैल नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने आई एक महिला मरीज में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के उस तल को खाली करा लिया है जहां पर मरीज भर्ती थी।

अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। मरीज को अस्पताल के ही पृथक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और ऑपरेशन से जुड़े सभी स्टाफ को भी पृथक वास में रहने को कहा गया है।

गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए पी चतुर्वेदी ने बताया कि अग्नाशय कैंसर से पीड़ित महिला मुजफ्फरनगर से नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में सात अप्रैल को ऑपरेशन कराने पहुंची।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की तरफ से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस तल को खाली करा लिया जहां मरीज भर्ती थी। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत सभी ओटी तकनीशियों को भी पृथक वास में रहने को कहा गया है।

सीएमओ ने बताया कि महिला को जेपी अस्पताल के ही पृथक वार्ड में रखा गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। मरीज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सात अप्रैल से अब तक जितने लोगों ने वहां पर अपना उपचार कराया है वे काफी सशंकित हैं। काफी लोग अपने-अपने घर में ही पृथक रह रहे हैं।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस