ताजा खबरें | प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने पर 422 भारतीयों के पासपोर्ट जब्त किए गए: जयशंकर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने के लिए 422 भारतीयों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं जबकि किसी अन्य देश की यात्रा के लिए कोई पासपोर्ट जब्त नहीं किया गया है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने के लिए 422 भारतीयों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं जबकि किसी अन्य देश की यात्रा के लिए कोई पासपोर्ट जब्त नहीं किया गया है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में जयशंकर ने यह भी बताया कि प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सहानुभूति पूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार ने 169 लोगों के पासपोर्ट लौटा दिए है।

उन्होंने बताया कि यमन में राजनीति और सुरक्षा की नाजुक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने 26 सितंबर 2017 को एक अधिसूचना के माध्यम से वहां की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना अभी तक लागू है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अधिसूचना के प्रावधानों के तहत यात्रा प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने पर भारतीय प्राधिकारियों द्वारा अब तक 422 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। किसी अन्य देश की यात्रा के लिए कोई पासपोर्ट जब्त नहीं किया गया है।’’

विदेश मंत्री ने बताया कि रोजगार संबंधी मजबूरियों या अज्ञानता के कारण यमन की यात्रा करने वाले लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए सरकार ने सभी पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरणों को मामला दर मामला आधार पर पासपोर्ट वापस करने की प्रक्रिया के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पासपोर्ट वापस करने का अंतिम निर्णय विदेश मंत्रालय द्वारा लिया जाता है और पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरण को सूचित किया जाता है। अब तक 169 पासपोर्ट वापस किए जा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि यात्रा प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है तो वह इसे वापस हासिल करने के लिए पासपोर्ट जारी करने वाले संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार यात्रा प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सहानुभूति पूर्ण दृष्टिकोण बनाए हुए है।’’

भारत सरकार ने यमन के कुछ हिस्सों में जीवन के लिए खतरे का हवाला देते हुए, सऊदी अरब की सीमा से सटे इस देश की यात्रा पर रोक लगा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी