जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में सात प्रतिशत कम रही: फाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को कहा कि अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री एक साल पहले के इसी माह की बिक्री के मुकाबले 7.12 प्रतिशत घटकर 1,78,513 वाहन रही।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को कहा कि अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री एक साल पहले के इसी माह की बिक्री के मुकाबले 7.12 प्रतिशत घटकर 1,78,513 वाहन रही।

फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेसन (फाडा) के मुताबिक एक साल पहले अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 1,92,189 इकाई रही थी। फाडा देश के 1,450 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,242 आरटीओ से वाहन पंजीकरण आंकड़े जुटाता है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

वहीं अगस्त 2020 में दुपहिया वाहनों की बिक्री 28.71 प्रतिशत घटकर 8,98,775 इकाई रही। अगस्त 2019 में 12,60,722 दुपहिया बिके थे।

वाणिज्यिक वाहनों की यदि बात की जाये तो अगस्त में इनकी बिक्री 57.39 प्रतिशत घटकर 26,536 वाहनों की रही। अगस्त 2019 में 62,270 वाणिज्यिक वाहन बिके थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

तिपहिया वाहनों की बिक्री भी आलोच्य अवधि में 69.51 प्रतिशत घटकर 16,857 पर रही जबकि एक साल पहले अगस्त में 55,293 तिपहिया बिके थे।

कुल मिलाकर सभी तरह के वाहनों की बिक्री अगस्त 2020 में एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 26.81 प्रतिशत घटकर 11,88,087 वाहनों की रही। एक साल पहले अगस्त में 16,23,218 वाहन बिके थे।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘‘सरकार के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिये लॉकडाउन खोलने के प्रयास जारी रहने से अगस्त के बिक्री आंकड़े इससे पिछले महीने के मुकाबले अच्छे रहे हैं।’’

गुलाटी ने कहा कि जो ग्राहक वाहन खरीदने की तैयारी में थे उन्होंने अंतत: जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी त्योहारों में खरीदारी की है। प्रवेश स्तर की यात्री कारों की अच्छा मांग रही। कोरोना वायरस महामारी में लोग अपने खुद के वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

गुलाटी ने कहा कि फाडा सरकार से एक बार फिर मांग बढ़ाने के लिये प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करने का आग्रह करता है। इसके साथ ही उसे दुपहिया वाहनों पर माल एवं सेवाकर कर (जीएसटी) दर घटने की घोषणा की भी प्रतीक्षा है। हम प्रोत्साहन आधारित वाहन कबाड़ नीति की भी काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन दोनों उपायों से दुपहिया, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की मांग को प्रोत्साहन मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज