देश की खबरें | तृणमूल नेताओं पर हो रहे हमलों के बावजूद त्रिपुरा के लोगों के साथ खड़ी रहेगी पार्टी: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं पर हो रहे हमलों के बावजूद उनकी पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

अगरतला, छह फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं पर हो रहे हमलों के बावजूद उनकी पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चुनावी राज्य त्रिपुरा के दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचीं।

ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी थे।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कांति विश्वास, पार्टी सांसद सुष्मिता देव और वरिष्ठ नेता राजीब बनर्जी ने यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पार्टी प्रमुख का स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यहां यह कहने आयी हूं कि तृणमूल कांग्रेस आपके (आम लोगों) साथ तब खड़ी हुयी जब भाजपा के अत्याचार के बीच कोई नहीं था। हमारे लोगों पर हमले हुये और वाहनों में तोड़फोड़ की गयी। ककाली घोष दस्तीदार, डोला सेन और सुष्मिता देव जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं छोड़ा गया।’’

ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा उनका ‘‘दूसरा घर’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं त्रिपुरा के संतोष मोहन देव और मनोरंजन भक्त जैसे नेताओं के साथ काम कर चुकी हूं , जब (1988 में) कांग्रेस सत्ता में वापस आयी थी। मैं इस पूर्वोत्तर राज्य से भलीभांति परिचित हूं।’’

ममता ने कहा, ‘‘इस जगह की सबसे सुखद बात यह है कि मैं अपनी मातृ में बात कर सकती हूं। चाहे वह खान-पान हो, पहनावा या पसंद हो अथवा जीवनशैली हो, त्रिपुरा के लोगों का पश्चिम बंगाल के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\