देश की खबरें | त्रिपुरा चुनाव जीतने के लिये चुनौतीपूर्ण लड़ाई का सामना करने को तैयार रहें पार्टी सदस्य :जरिता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सचिव जरिता लैतफलांग ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वर्ष 2023 में त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये ‘‘चुनौतीपूर्ण’’ लड़ाई का सामना करने के लिए खुद को तैयार करने की अपील की।

अगरतला, सात अगस्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सचिव जरिता लैतफलांग ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वर्ष 2023 में त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये ‘‘चुनौतीपूर्ण’’ लड़ाई का सामना करने के लिए खुद को तैयार करने की अपील की।

यहां कांग्रेस भवन के बाहर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जरिता ने कहा कि पार्टी सदस्य इस राह में आने वाले किसी भी संभावित दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस बार, लड़ाई अलग होगी... पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी,भयभीत करने, हमलों और फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ सकता है। हम दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और मौजूदा सरकार को पदच्युत करने की लड़ाई लड़ेंगे।’’

पार्टी ने दावा किया कि इस मौके पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के करीब 2,500 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव बापतू चक्रवर्ती भी पार्टी में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल राय, विधायक सुदीप रॉय बर्मन और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमिटी (टीपीसीसी) के मीडिया प्रभारी आशीष साहा भी मौजूद रहे।

जरिता ने आश्वस्त किया कि इस निर्णायक लड़ाई के हर कदम पर सदस्यों और समर्थकों के साथ पार्टी नेतृत्व खड़ा रहेगा। उन्होंने रेखांकित किया कि कांग्रेस के नेता पहले ही लोगों की पीड़ा से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश करने के दौरान कई स्थानों पर उत्पीड़न का सामना कर चुके हैं।

जरिता ने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के नाम पर लोगों को लूट रही है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुप है।’’

रॉय बर्मन ने दावा किया, ‘‘सत्तारूढ़ भाजपा अगले दो से तीन महीनों में ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के कई राज्य स्तर के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। हम केवल सत्तारूढ़ दल के ही नहीं, अन्य पार्टी के नेताओं का भी स्वागत करेंगे।’’

कांग्रेस विधायक ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसकी भाजपा के साथ गुप्त समझ है।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात और उप राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के पीछे की मंशा को समझते हैं।’’

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। उनकी पार्टी ने इससे पहले उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की थी।

रॉय बर्मन ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के लिए तृणमूल कांग्रेस मुद्दा नहीं है, क्योंकि वह इस पूर्वोत्तर राज्य में साइन बोर्ड में सिमट कर रह जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी