देश की खबरें | साझेदार या प्रायोजक फुटबॉल दिल्ली के खातों का आडिट कर सकते हैं, अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल दिल्ली ने हाल में सर्वसम्मति से फैसला किया है कि साझेदार या 35 लाख रुपये या इससे अधिक की वार्षिक प्रायोजन राशि के साथ राज्य संस्था की गतिविधियों का वित्त पोषण करने वाले प्रायोजक के पास उस वित्त वर्ष में संघ के खातों का आडिट कराने का विकल्प होगा।

नयी दिल्ली, 30 मई फुटबॉल दिल्ली ने हाल में सर्वसम्मति से फैसला किया है कि साझेदार या 35 लाख रुपये या इससे अधिक की वार्षिक प्रायोजन राशि के साथ राज्य संस्था की गतिविधियों का वित्त पोषण करने वाले प्रायोजक के पास उस वित्त वर्ष में संघ के खातों का आडिट कराने का विकल्प होगा।

फुटबॉल दिल्ली ने 28 मई को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया।

इस कदम की सराहना करते हुए फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा कि यह संघ के संचालन में शीर्ष स्तर की पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम उठाकर हम निश्चित तौर पर मौजूदा और संभावित साझेदारों/प्रायोजकों का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं जो भारतीय फुटबॉल का समर्थन करना चाहते हैं।’’

मार्च में फुटबॉल दिल्ली की वार्षिक आम बैठक में प्रभाकरन को दूसरे कार्यकाल के लिए संस्था का अध्यक्ष चुना गया था।

अतीत में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और खेल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा के साथ जुड़े रहे प्रभाकरन ने हाल में वैश्विक संस्था से अपील की थी कि उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रशासकों की समिति (सीओए) के गठन के बाद वे देश की फुटबॉल के खिलाफ कोई प्रतिकूल कदम नहीं उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\