देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड देखने पहुंचे थे ‘मन की बात’ के प्रतिभागी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रतिभागी रविवार को यहां 76वां गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के लगभग 400 प्रतिभागी कर्तव्य पथ पर मौजूद थे।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रतिभागी रविवार को यहां 76वां गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के लगभग 400 प्रतिभागी कर्तव्य पथ पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के विशेष निमंत्रण पर, उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों के प्रतिनिधियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया था।

पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री द्वारा आकाशवाणी पर प्रसारित ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में इन व्यक्तियों का व्यक्तिगत रूप से उल्लेख किया गया है।

कार्यक्रम में लगभग 400 प्रतिभागी कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए उपस्थित थे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आकाशवाणी भवन में विशेष अतिथियों के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया।

वैष्णव ने कहा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिन लोगों के नाम लिए गए थे, वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यहां मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक काम वैश्विक मंच पर पहुंचे हैं। वैष्णव ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को देशभर में हो रहे अच्छे कामों को सामने लाने के लिए इतना बड़ा मंच देने पर धन्यवाद देता हूं।’’

इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी और आकाशवाणी महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौर भी मौजूद थीं।

विविध पृष्ठभूमि से आए तथा नवाचार और सामाजिक प्रभाव की प्रेरक कहानियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आमंत्रित लोगों ने अपने कार्यों को साझा करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री और ‘‘मन की बात’’ मंच के प्रति आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू