खेल की खबरें | कोहली के साथ छींटाकशी खेल का हिस्सा: बेयरस्टो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन छींटाकशी को अधिक तूल नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है।

बर्मिंघम, चार जुलाई इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन छींटाकशी को अधिक तूल नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है।

रविवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान सुबह के सत्र में कोहली ने बेयरस्टो को उनके ‘शॉट खेलने का प्रयास करने और चूकने’ के संदर्भ में कुछ कहा। बेयरस्टो भी शांत नहीं रहे और एक समय अंपायरों को माहौल शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

कोहली के साथ बहस के बारे में पूछे जाने पर बेयरस्टो ने कहा, ‘‘नहीं, ये कोई बड़ी बात नहीं थी। हम एक दूसरे के खिलाफ 10 साल से खेल रहे हैं। यह मजेदार होता है। हम मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं और यही मायने रखता है।’’

बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी में 140 गेंद में 106 रन बनाए।

कोहली के साथ बहस के बाद बेयरस्टो ने जोखिम लेना शुरू किया और मिड आफ के ऊपर से कई शॉट खेले और मिड विकेट बाउंड्री की तरफ भी कुछ शॉट मारे।

बेयरस्टो के शतक से इंग्लैंड ने भारत के 416 रन के जवाब में पहली पारी में 284 रन बनाए। भारत ने 132 रन की बढ़त हासिल की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 125 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 257 रन तक पहुंचाया।

इंग्लैंड को चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बेयरस्टो ने कहा कि भारत जो भी लक्ष्य देगा वे उसे हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मोहम्मद शमी और कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की भारत की नई गेंद की गेंदबाजी जोड़ी ने लगभग 30 ओवर तक लगातार गेंदबाजी की। इन दोनों का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर बेयरस्टो ने कहा, ‘‘उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। गेंद स्विंग कर रही थी और हमें सिर्फ लय अपनी तरफ करने का प्रयास करना था। उन क्षेत्रों में रन बनाकर क्षेत्ररक्षण बदलने का प्रयास करना था जहां रन नहीं बने हों। लेकिन इसके लिए जोखिम भी उठाना पड़ता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी