देश की खबरें | गाजियाबाद में सड़क का हिस्सा धंसा, दो महिलाएं जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में गोल पार्क हरित पट्टी से सटे नाले के पास सड़क का एक हिस्सा रविवार को धंस गया, जिससे वहां गड्ढा हो गया और उसमें गिरने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, 27 सितंबर गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में गोल पार्क हरित पट्टी से सटे नाले के पास सड़क का एक हिस्सा रविवार को धंस गया, जिससे वहां गड्ढा हो गया और उसमें गिरने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त महिलाएं ई-रिक्शा में लकड़ियां रख रही था जो उन्हें उस पार्क से इकट्ठा की थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम 875 में नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 1,69,985 हुई: 27 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शनि बाजार चौकी के प्रभारी नागेंद्र अत्रि ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों ने महिलाओं को बचाया।

पुलिस ने गाजियाबाद नगर निगम को घटना की सूचना दी है।

यह भी पढ़े | Punjab: पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी विकल्पों को खंगाल रहा हूं.

अधिकारियों ने बताया कि निगम ने प्रभावित स्थल पर अवरोधक लगा दिए हैं ताकि सड़क की मरम्मत होने तक कोई वाहन वहां नहीं जाए।

नगर निगम के जल कल विभाग के महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि सड़क धंसने से वहां छह फुट लंबा और चार फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट