देश की खबरें | धनबाद के कोयला खदान इलाके में मस्जिद का हिस्सा धंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटिड (बीसीसीएल) की सिजुआ कोयले की खान इलाके में मोदीडीह बस्ती में एक मस्जिद का बड़ा हिस्सा धंस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

धनबाद, दो दिसंबर झारखंड के धनबाद जिले में यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटिड (बीसीसीएल) की सिजुआ कोयले की खान इलाके में मोदीडीह बस्ती में एक मस्जिद का बड़ा हिस्सा धंस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जब बुधवार रात को यह घटना हुई तो मस्जिद में कोई भी नहीं था। मस्जिद के चार शौचालय, वजुखाना, आज़ान गाह, मीनार, मुख्य द्वार और आंगन धंस गया।

इलाके के लोगों ने कहा कि मस्जिद में शाम साढ़े पांच बजे करीब 100 लोगों ने मगरीब की (शाम की) नमाज़ अदा की थी और करीब साढ़े सात बजे मस्जिद के कुछ हिस्से धंस गए।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आउटसोर्स कंपनी द्वारा किए जा रहे खनन के काम को रूकवा दिया। कंपनी के अधिकारी और खनिक खदान से भाग गए।

सूचना मिलते ही जोगता थाना प्रभारी पंकज वर्मा व बीसीसीएल सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी बुधवार की रात मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खदान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के प्रबंधन ने भूमिगत आग के कारण पहले ही इसे खतरे का क्षेत्र घोषित किया हुआ है और अनाधिकृत निवासियों को जगह छोड़ने के लिए नोटिस दिया हुआ है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल अधिकारियों ने बस्ती को खतरे का क्षेत्र घोषित तो कर दिया लेकिन निवासियों के पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। क्षेत्र में 1500 से अधिक परिवार रहते हैं।

बीसीसीएल के अधिकारियों ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\