देश की खबरें | मुंबई में सात मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में स्थित एक सात मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में स्थित एक सात मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत से कम से कम 60 से 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे घनी आबादी वाले इलाके कलबादेवी के बादामवाड़ी में हुई।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘म्हाडा की एक इमारत का हिस्सा दोपहर के समय ढह गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है और मलबा हटाने का काम जारी है।

इलाके के पूर्व पार्षद जनक सांघवी ने कहा कि घटना के समय इमारत - जनक भवन- का मरम्मत कार्य जारी था।

उन्होंने कहा कि इमारत का प्लास्टर गिरना शुरू हो गया था, ऐसे में इमारत का हिस्सा ढहने से पहले ही निवासियों को बाहर निकाल लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड