जरुरी जानकारी | परमिन्दर चोपड़ा ने पीएफसी में वित्त निदेशक का कार्यभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने परमिन्दर चोपड़ा को कंपनी का निदेशक (वित्त) नियुक्त किया है।
नयी दिल्ली, एक जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने परमिन्दर चोपड़ा को कंपनी का निदेशक (वित्त) नियुक्त किया है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने एनबी गुप्ता का स्थान लिया जो 30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए।’’
इससे पहले चोपड़ा पीएफसी में कार्यकारी निदेशक (वित्त) थीं।
चोपड़ा के पास विभिन्न पदों पर काम करने का 32 साल से अधिक का अनुभव है। विविध और अच्छा-खासा अनुभव के साथ वह फंड जुटाने, कॉरपोरेट खाते, बैंक और ट्रेजरी, परिसपंत्ति देनदारी प्रबंधन और फंसी संपत्ति के समाधान में विशेषज्ञता रखती हैं।
वर्ष 2005 में पीएफसी में शामिल होने से पहले, वह नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनएचपीसी) और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) जैसे बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों से जुड़ी थीं।
भाष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)