देश की खबरें | संसद का मानसून सत्र सिंतबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का मानसून सत्र सिंतबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है और शायद इस बार दोनों सदनों की कार्यवाही एक साथ नहीं चले क्योंकि प्रत्येक सदन द्वारा उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल करने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त संसद का मानसून सत्र सिंतबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है और शायद इस बार दोनों सदनों की कार्यवाही एक साथ नहीं चले क्योंकि प्रत्येक सदन द्वारा उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल करने की संभावना है।

सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal को अस्पताल से मिली छुट्टी, COVID-19 से थे संक्रमित.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सत्र की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के चैंबरों का दौरा किया।

इससे पहले, रविवार को राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि मानूसन सत्र के दौरान उच्च सदन के सदस्यों को दोनों चैंबर और दीर्घाओं में बैठाया जाएगा।

यह भी पढ़े | Building Collapsed in Bandra: बांद्रा में एक खाली बिल्डिंग का हिस्सा जमीदोज, एक शख्स घायल, मलबा हटाने का काम जारी.

भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार इस तरह की व्यवस्था होगी जहां 60 सदस्य चैंबर में बैठेंगे और 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठेंगे। इसके अलावा बाकी 132 सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठेंगे।

लोकसभा सचिवालय भी सदस्यों के बैठने के लिए इसी तरह की व्यवस्था कर रहा है ।

सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर दोनों सदनों में एक साथ बैठकें होती हैं लेकिन इस बार असाधारण परिस्थिति के कारण एक सदन सुबह के समय बैठेगा और दूसरे की कार्यवाही शाम को होगी।

महामारी के कारण संसद के बजट सत्र की अवधि में कटौती कर दी गयी थी और 23 मार्च को दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

परिपाटी के तहत अंतिम सत्र से छह महीने के अंत के पहले संसद का सत्र आहूत होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SA 3rd T20I 2025 Toss And Live Scorecard: भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND vs SA 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 3rd T20I 2025 Dream11 Fantasy Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 में इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें, यहां जानिए कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Scorecard: अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से चटाई धूल, दीपेश देवेंद्रन, कनिष्क चौहान ने की घातक गेंदाबाजी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\