जरुरी जानकारी | संसदीय समिति साइबर अपराध पर आरबीआई, आईटी मंत्रालय के विचार जानेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के मामलों को देख रही संसद की एक समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को अपने विचार रखने के लिए अगले हफ्ते बुलाया है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के मामलों को देख रही संसद की एक समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को अपने विचार रखने के लिए अगले हफ्ते बुलाया है।

समिति इस मुद्दे पर पहले ही कई तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से पूछताछ कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने आरबीआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन यानी 20 जुलाई को बुलाया है। संसद की वित्त पर गठित समिति ने इसी दिन इस मुद्दे पर गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों को भी अलग से बुलाया है।

समिति ने साइबर सुरक्षा और साइबर व ऑनलाइन अपराधों पर पिछली बैठक में पंजाब नेशनल बैंक और प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों- गूगल, एप्पल और पेटीएम के प्रतिनिधियों के विचार जानने के लिए उन्हें बुलाया था।

यह मुद्दा पिछले महीने हुई समिति की बैठक में भी चर्चा के केंद्र में था। उद्योग जगत के विशेषज्ञों से धोखाधड़ी वाले ऋण आवेदनों सहित गैरकानूनी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछताछ की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू