विदेश की खबरें | शीर्ष अदालत के फैसले के बाद संसदीय समिति ने ट्रंप संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी, 2021 को अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल’ में हुए दंगे की जांच कर रही सदन की समिति को बृहस्पतिवार शाम को ये दस्तावेज प्राप्त हुए।

इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी, 2021 को अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल’ में हुए दंगे की जांच कर रही सदन की समिति को बृहस्पतिवार शाम को ये दस्तावेज प्राप्त हुए।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला दिया कि अभिलेखागार दस्तावेजों को साझा कर सकता है, जिसमें राष्ट्रपति की डायरी, आगंतुक सूची, मसौदा भाषण और पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज की फाइलों से छह जनवरी से संबंधित हस्तलिखित नोट्स शामिल हैं।

ट्रंप के वकीलों को अदालत में मामला लंबा खिंचने और दस्तावेजों को रोक कर रखने की उम्मीद की थी।

जांच आयोग ने इन दस्तावेजों के लिए पहली बार अगस्त में अनुरोध किया था और अब ये उन हजारों दस्तावेजों के साथ जुड़ जाएंगे जो आयोग ने पहले से ही एकत्र कर लिए हैं। आयोग ट्रंप समर्थकों की हिंसक भीड़ के हमले की जांच के साथ-साथ यह भी गौर कर रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति और उनके सहयोगी हमले के वक्त क्या कर रहे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\