जरुरी जानकारी | संसदीय समिति ने स्पेक्ट्रम की ऊंची कीमत पर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक संसदीय समिति ने स्पेक्ट्रम की ऊंची कीमत पर चिंता जताते हुए बुधवार को सरकार से दूरसंचार परिचालकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित ध्यान देने और 5जी सेवाओं को जल्दी शुरू करने को कहा।

नयी दिल्ली, 30 मार्च एक संसदीय समिति ने स्पेक्ट्रम की ऊंची कीमत पर चिंता जताते हुए बुधवार को सरकार से दूरसंचार परिचालकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित ध्यान देने और 5जी सेवाओं को जल्दी शुरू करने को कहा।

लोकसभा सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में 5जी सेवाओं को लागू करने में देरी पर चिंता व्यक्त की।

समिति ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों ने इस प्रौद्योगिकी को लागू करने में उल्लेखनीय प्रगति की है और ऐसे में देरी से देश 5जी के विभिन्न लाभों से वंचित रहेगा।

समिति की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘वक्त की मांग है कि भारत में कुछ विशिष्ट उपयोग के लिए 5जी सेवाओं को शुरू किया जाना चाहिए। हालांकि, समिति को इस दिशा में कोई प्रगति नहीं दिख रही है। इसलिए, समिति दोहराती है कि विभाग को 5जी से संबंधित अपनी सभी नीतियों की समीक्षा करने की जरूरत है, ताकि देश 5जी की दौड़ में पीछे न रह जाए।’’

समिति ने पाया कि देश में 5जी स्पेक्ट्रम की कीमत दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है और प्रति व्यक्ति और एआरपीयू (प्रति ग्राहक औसत कमाई) जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने की आवश्यकता है।

समिति ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को 5जी स्पेक्ट्रम पर अपनी सिफारिशों में तेजी लानी चाहिए, ताकि 5जी नीलामी जल्द से जल्द हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\