विदेश की खबरें | सिंगापुर में संसद भंग, तीन मई को आम चुनाव के लिए मार्ग प्रशस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चुनाव विभाग ने बाद में अपराह्न में बताया कि चुनाव तीन मई को होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चुनाव विभाग ने बाद में अपराह्न में बताया कि चुनाव तीन मई को होगा।

हालांकि पिछले साल मई में सिंगापुर के चौथे नेता के रूप में शपथ लेने वाले वोंग आगामी चुनाव में एक मजबूत जीत हासिल करना चाहते हैं, क्योंकि सरकार के प्रति मतदाताओं के बढ़ते असंतोष के कारण 2020 के चुनाव में पीएपी को एक झटका लगा था।

वोंग ने ली सीन लूंग का स्थान लिया था, जिन्होंने दो दशक तक पद पर रहने के बाद पद छोड़ा था।

कोविड-19 महामारी के दौरान हुए 2020 के चुनाव में, पीएपी ने 93 में से 83 सीट के साथ अपना बहुमत बनाए रखा था। हालांकि विपक्ष ने पहले के मुकाबले कुछ अधिक सीट जीती थीं, जिससे उसका संसदीय प्रतिनिधित्व छह से बढ़कर 10 हो गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। पीएपी का लोकप्रियता समर्थन भी 61 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

वोंग पीएपी प्रमुख के रूप में पहले आम चुनाव का सामना करेंगे तथा उनका प्रयास असंतुष्ट युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने का होगा। उन्होंने एक "फॉरवर्ड सिंगापुर" योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य सिंगापुर के लोगों को इसको लेकर अपनी राय देने का मौका देना है कि अगली पीढ़ी के लिए अधिक संतुलित, जीवंत और समावेशी एजेंडा कैसे विकसित किया जाए।

पीएपी पार्टी में नयी जान फूंकने के लिए 30 से अधिक नये उम्मीदवार उतारेगी। अमेरिकी शुल्क की वजह से वैश्विक व्यापार प्रणाली के प्रभावित होने के बीच वोंग ने चेतावनी दी है कि आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ‘‘आपका नेतृत्व कौन कर रहा है, यह मायने रखता है।’’

वोंग ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, ‘‘हमारे सामने सबसे बड़ा मुकाबला राजनीतिक दलों के बीच नहीं है, बल्कि सिंगापुर बनाम दुनिया के बीच है। हमारा मिशन... स्पष्ट है: अपने देश को स्थिरता, प्रगति और उम्मीद की एक चमकती हुई किरण बनाए रखना।’’

सिंगापुर दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक के रूप में विकसित हुआ है, लेकिन यह रहने के लिए सबसे महंगे शहरों में से एक बन गया है। पीएपी की आलोचना सख्त सरकारी नियंत्रण, मीडिया सेंसरशिप और असंतुष्टों के खिलाफ दमनकारी कानूनों के इस्तेमाल के लिए की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी