जरुरी जानकारी | पारले एग्रो डेयरी क्षेत्र में उतरी, 'स्मूद' ब्रांड के तहत फ्लेवर्ड मिल्क उत्पाद पेश किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू पेय पदार्थ कंपनी, पारले एग्रो ने बुधवार को कहा कि उसने 'स्मूद' ब्रांड नाम के तहत फ्लेवर्ड दुग्ध उत्पादों को बाजार में उतार डेयरी खंड में प्रवेश किया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई घरेलू पेय पदार्थ कंपनी, पारले एग्रो ने बुधवार को कहा कि उसने 'स्मूद' ब्रांड नाम के तहत फ्लेवर्ड दुग्ध उत्पादों को बाजार में उतार डेयरी खंड में प्रवेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस विविधीकरण के साथ गहन शोध और आधुनिक और नयी तकनीकों में व्यापक निवेश हुआ है ताकि एक मजबूत डेयरी बुनियादी संरचना का निर्माण किया जा सके और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए उत्पाद पेश किए जा सकें।

कंपनी ने 85 मिलीलीटर टेट्रा पैक के लिए 10 रुपये की कीमत रखी है।

कंपनी ने कहा, 'इस पेशकश के साथ पारले एग्रो भारत में ब्रांडेड फ्लेवर्ड मिल्क बाजार को मौजूदा 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अगले चार साल में 5,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी कर रही है।

स्मूद दो विकल्पों में उपलब्ध है, चॉकलेट मिल्क और टॉफी कारमेल, जिसका लक्ष्य सभी आयु वर्ग के उपभोक्ता हैं।

पारले एग्रो की संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी नादिया चौहान ने कहा, ‘‘इस अविश्वसनीय उत्पाद को विकसित करने में समर्पित अनुसंधान एवं विकास (अनुसंधान और विकास) में वर्षों का समय लगा है। और, सभी पारले एग्रो उत्पादों की तरह, मैं हमारे उपभोक्ताओं के बेहतरीन अनुभव के लिए बाजार में इसे पेश करने को लेकर बेहद खुश एवं प्रसन्न हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू