खेल की खबरें | पार्क का यूनाईटेड के प्रशंसकों से ‘कुत्ते का मांस’ संबंधी आपत्तिजनक गीत न गाने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पार्क जब 2005 से 2012 तक यूनाईटेड के लिये खेला करते थे तो उसके प्रशंसक यह गीत गाते थे जिसमें कोरियाई लोगों के कुत्ते का मांस खाने से संबंधित आपत्तिजनक पंक्ति भी शामिल है।

पार्क जब 2005 से 2012 तक यूनाईटेड के लिये खेला करते थे तो उसके प्रशंसक यह गीत गाते थे जिसमें कोरियाई लोगों के कुत्ते का मांस खाने से संबंधित आपत्तिजनक पंक्ति भी शामिल है।

ओल्ड ट्रैफर्ड में यह गीत अब भी सुना जा सकता है और पार्क ने प्रशंसकों को समझाया कि यह शब्द उन्हें और दक्षिण कोरिया के लोगों को क्यों आहत करता है। पार्क फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं।

चालीस वर्षीय पार्क ने कहा कि यूनाईटेड के वोल्वोरथम्पटन के खिलाफ पिछले मैच में दक्षिण कोरिया के स्ट्राइकर ह्वांग ही चान के खेलने पर प्रशंसकों ने यह गीत गाया जिससे उन्हें इस पर बात करने के लिये मजबूर होना पड़ा।

पार्क ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यूनाईटेड के प्रशंसक इस गीत से उन पर ताना नहीं कस रहे हैं लेकिन मुझे तब भी उन्हें शिक्षित करना होगा कि वे उस शब्द (कुत्ते का मांस) का उपयोग न करें जो कि अब दक्षिण कोरियाई के लिये अपमानजनक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शब्द दक्षिण कोरियाई लोगों को काफी असहज बना देता है। कोरिया में चीजें काफी बदली है। यह सच है कि कभी हम कुत्ते का मांस खाते थे लेकिन अब विशेषकर युवा पीढ़ी इससे घृणा करती है। मैं यूनाईटेड के प्रशंसकों से इस शब्द का उपयोग नहीं करने का आग्रह करता हूं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\