खेल की खबरें | पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रेकडांस शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा दर्शकों को लुभाने के लिये आईओसी ने यह फैसला लिया है । इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है ।

युवा दर्शकों को लुभाने के लिये आईओसी ने यह फैसला लिया है । इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है ।

इन तीन खेलों को तोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2020: किंग कोहली ने किया वो कारनामा जो धोनी-गांगुली भी नहीं कर सके थे.

आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या तोक्यो की तुलना में दस कम कर दी यानी अब वहां 329 पदक स्पर्धायें होंगी । भारोत्तोलन की चार श्रेणियां कम कर दी गई है । इसके साथ ही 2024 में खिलाड़ियों का कोटा 10500 होगा जो तोक्यो ओलंपिक से 600 कम है ।

प्रशासनिक अनियमितताओं को झेल रहे मुक्केबाजी और भारोत्तोलन से सबसे ज्यादा कटौती की गई है ।

यह भी पढ़े | IND VS AUS: चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं रविंद्र जडेजा.

पेरिस खेलों में भाारोत्तोलन में 120 खिलाड़ी होंगे जो रियो दि जिनेरियो की तुलना में आधे से भी कम है । डोपिंग के इतिहास और सुधार लागू करने की धीमी गति के कारण इसे पूरा भी हटाया जा सकता था ।

आईओसी ने यह भी कहा कि ओलंपिक में उसका दीर्घकालिन लक्ष्य पुरूष और महिला खिलाड़ियों की समान भागीदारी है ।

ब्रेकडासिंग ओलंपिक में ब्रेकिंग के नाम से जाना जायेगा जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था ।

पेरिस आयोजकों ने दो साल पहले ब्यूनस आयर्स में युवा खेलों में सफल ट्रायल के बाद इसे शामिल करने का प्रस्ताव रखा था । आईओसी बोर्ड ने बाद में इसे मंजूरी दे दी ।

सर्फिंग का आयोजन 15000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में ताहिती के तटों पर होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस