खेल की खबरें | पारस डोगरा का शतक, केरल के खिलाफ जम्मू-कश्मीर का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान पारस डोगरा के शानदार शतक की मदद से जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन केरल को 399 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।

पुणे, 11 फरवरी कप्तान पारस डोगरा के शानदार शतक की मदद से जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन केरल को 399 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।

डोगरा के 132 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 399 रन पर घोषित की।

केरल ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 100 रन बनाए। अक्षय चंद्रन 32 और कप्तान सचिन बेबी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह (31 रन पर दो विकेट) ने केरल की दूसरी पारी में दोनों विकेट चटकाए।

रोहन कुन्नुमल ने 39 गेंद पर 36 रन की तेज पारी खेली लेकिन इसके बाद कन्हैया वधावन को कैच दे बैठे जिससे जम्मू-कश्मीर को पहली सफलता मिली।

शॉन रोजर (06) युद्धवीर का दूसरा शिकार बने जिससे केरल का स्कोर दो विकेट पर 70 रन हो गया।

चंद्रन और बेबी ने हालांकि इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक केरल को और झटके नहीं लगने दिए।

केरल को अंतिम दिन जीत के लिए 299 रन की जरूरत है जबकि उसके आठ विकेट शेष है।

जम्मू-कश्मीर को मौके का पूरा फायदा उठाना होगा क्योंकि उसके पास पांचवें दिन की पिच पर केरल को दबाव में लाने के लिए गेंदबाज हैं और बचाव के लिए पास काफी रन भी हैं।

इससे पहले डोगरा ने अपने कल के 73 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और शानदार शतक जड़ा। वधावन के रूप में उन्हें उम्दा जोड़ीदार मिला जिन्होंने 116 गेंद में पांच चौकों से 64 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 146 रन जोड़े।

डोगरा ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए।

जम्मू-कश्मीर के लिए साहिल लोत्रा ​​ने भी 77 गेंद में 59 रन बनाए जबकि लोन नासिर (28) और युद्धवीर (नाबाद 27) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

पहली पारी में छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज एमडी निधीश 89 रन पर चार विकेट चटकाकर दूसरी पारी में भी केरल के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

नेदुमनकुझी बेसिल (100 रन पर दो विकेट) और आदित्य सरवटे (76 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू