खेल की खबरें | पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल की नजरें अब 2024 पेरिस ओलंपिक पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल अब तीन साल बाद पेरिस ओलंपिक में शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौती पेश करना चाहते हैं।

तोक्यो, 31 अगस्त पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल अब तीन साल बाद पेरिस ओलंपिक में शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौती पेश करना चाहते हैं।

सोनीपत के 23 साल के अंतिल ने सोमवार को अपना ही विश्व रिकॉर्ड पांच बार तोड़ते हुए पुरुष भाला फेंक एफ 64 वर्ग में 68.55 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय ग्रां प्री सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर चुके अंतिल का लक्ष्य 2024 में पैरालंपिक और ओलंपिक दोनों में क्वालीफाई करने का है और वह स्वदेश लौटने पर इसके लिए ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

मोटरसाइकिल से दुर्घटना में 2015 में घुटने के नीचे बायां पैर गंवाने वाले अंतिल ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में हिस्सा लेना चाहता हूं। यह मेरा सपना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी ट्रेनिंग के दौरान मैं 70 मीटर की दूर तय कर पा रहा था और मेरा सपना भाले को 75 से 80 मीटर की दूरी तक फेंकना है और यह शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।’’

अंतिल ने कहा, ‘‘तोक्यो से लौटने पर मैं निश्चित तौर पर इसके लिए ट्रेनिंग करूंगा।’’

अंतिल के पिता भारतीय सेना से जुड़े हैं। अंतिल भारतीय ग्रां प्री सीरीज तीन में पांच मार्च को पटियाला में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा पेश कर चुके हैं। वह 66.43 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहे थे।

मंगलवार को अंतिल ने 62.88 मीटर का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने इस दौरान पांच बार अपना रिकॉर्ड तोड़ा और अंतिम थ्रो पर फाउल से पहले भाले को 66.95, 68.08, 65.27, 66.71 और 68.55 की दूरी तक फेंका।

चोपड़ा के स्वर्ण पदक से प्रेरित अंतिल ने कहा, ‘‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में मुझे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इसलिए मैं हमेशा से ही स्वर्ण पदक जीतना चाहता था। मेरे कोचों ने पैरालंपिक में मुझे आक्रामक होने को कहा। मुझे खुशी है कि मैं अंतत: अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करूंगा।’’

हरियाणा के इस खिलाड़ी को उम्मीद है कि पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत लौटने पर नौकरी मिल जाएगी। अंतिल अभी बेरोजगार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\