जरुरी जानकारी | आईपीओ से पहले पारादीप फॉस्फेट ने एंकर निवेशकों से जुटाए 450 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 450 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 13 मई उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 450 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बीएसई की वेबसाइट पर जारी एक परिपत्र के अनुसार, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 42 रुपये प्रति शेयर के आधार पर कुल 10,72,66,532 इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। इस तरह कुल 450.52 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई है।

गोल्डमैन सैक्स, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज, कुबेर इंडिया फंड, कोपथल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और सोसाइटी जेनरल एंकर निवेशकों में से हैं।

आईपीओ के तहत 1,004 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 11.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे।

इसके लिए मूल्य दायरा 39-42 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ के माध्यम से सरकार कंपनी में अपनी 19.55 प्रतिशत की अपनी समूची हिस्सेदारी बेचेगी। आईपीओ 19 मई को बंद होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी