देश की खबरें | पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का जम्मू में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक प्रोफेसर भीम सिंह का मंगलवार को जम्मू में निधन हो गया। 81 वर्षीय भीम सिंह करीब एक महीने से बीमार थे।

जम्मू, 31 मई जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक प्रोफेसर भीम सिंह का मंगलवार को जम्मू में निधन हो गया। 81 वर्षीय भीम सिंह करीब एक महीने से बीमार थे।

सिंह उधमपुर जिले के भुगटेरियन गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी जय माला और लंदन में रह रहा बेटा अंकित लव है। सिंह ने यहां जीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रोफेसर भीम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रोफेसर भीम सिंह जी को एक जमीनी नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने जम्मू कश्मीर के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह बहुत पढ़े-लिखे और विद्वान थे। मैं उनके साथ मुलाकात के क्षण को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सिंह के निधन के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।’’

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भी प्रोफेसर भीम सिंह के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने कहा '' जेके पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। दिवंगत आत्मा को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्हें ऐसे जमीनी नेता के तौर पर याद किया जाएगा जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति भी मेरी हार्दिक संवेदनाए। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू