खेल की खबरें | कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी से पंत में निखार आएगा : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम की अगुवाई करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी का लुत्फ उठाएंगे।

मुंबई, पांच अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम की अगुवाई करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी का लुत्फ उठाएंगे।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण पंत को आगामी आईपीएल के लिये दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है।

पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी की मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का पूरा लुत्फ उठाएगा। वह उस तरह का इंसान है जो जिम्मेदारी पसंद करता है, जिसे नेतृत्व करना पसंद है, इसलिए मैं यह देखने के लिये वास्तव में उत्सुक हूं कि वह जिम्मेदारी कैसे संभालता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसकी मदद करेंगे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उसे बहुत अधिक मदद की जरूरत पड़ेगी। ’’

इस पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि नव नियुक्त कप्तान की सहायता करना कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के काम का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम पहले मैच से पूर्व ऋषभ से उसकी कप्तानी के बारे में बात कर सकते हैं तो फिर हमें टूर्नामेंट शुरू होने पर इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। टूर्नामेंट शुरू होने पर आप कप्तान के ऊपर सुझावों का बोझ नहीं बनाना चाहोगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट