खेल की खबरें | उत्तराखंड में बचाव कार्यों के लिए मैच फीस दान करेंगे पंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद बचाव कार्यों के लिए वह अपनी मैच फीस दान देंगे और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे आगे आएं और योगदान दें।

चेन्नई, आठ फरवरी भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद बचाव कार्यों के लिए वह अपनी मैच फीस दान देंगे और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे आगे आएं और योगदान दें।

रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई और हिमालय के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तबाही मची।

पंत का जन्म रुड़की में हुआ है जो राज्य के हरिद्वार जिले में आता है।

पंत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड में लोगों के जान गंवाने की बेहद पीड़ा है। राहत कार्यों के लिए अपनी मैच फीस दान करना चाहूंगा और साथ ही लोगों से अपील करूंगा कि वे भी मदद करें।’’

इससे पहले 23 साल के इस क्रिकेटर ने रविवार को इस प्राकृतिक आपदा में लोगों की मौत पर शोक जताया था।

उन्होंने लिखा, ‘‘उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति शोक और संवेदनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि राहत कार्यों से मुश्किल में फंसे लोगों को मदद मिलेगी।’’

पंत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 91 रन की शानदार पारी खेलने के बाद यह ट्वीट किया था।

अधिकारियों के अनुसार ग्लेशियर टूटने के कारण विद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक मजदूर लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\