देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में तेंदुआ के दिखने पर ग्रामीणों में दहशत, स्कूल बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में बार-बार तेंदुओं के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

पालघर, 15 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में बार-बार तेंदुओं के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दहानू तालुका के बावड़ा गांव में जिला परिषद द्वारा संचालित एक स्कूल में कुछ दिनों पहले एक तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये स्कूल को एहतियान बंद कर दिया गया था।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बावड़ा में कनिकपाड़ा और धोंडीपाड़ा बस्तियों में रहने वाले कुछ युवाओं ने नौ जुलाई के बाद से कई बार तेंदुए को देखा। उन्होंने गांव के बुजुर्गों को इसकी जानकारी दी और वन विभाग को सूचित किया।

उन्होंने कहा, "किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक स्थानीय जिला परिषद स्कूल को एहतियातन बंद रखा गया है। स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।"

वन अधिकारियों ने कहा कि गांव और उसके आसपास तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

बोइसर की रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) अपेक्षा साटम ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि वन विभाग ने अब तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, वन रक्षकों ने उसे इलाके में नहीं देखा है और ना ही यह कैमरे के वीडियो में दिख रहा है।’’

साटम ने कहा कि वन रक्षक ग्रामीणों की मदद के लिए 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\