देश की खबरें | पंचायती राज संस्थाएं, उनके प्रतिनिधि केंद्र के संदेशवाहक : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि पंचायती राज संस्थाएं (पीआरआई) और उनके प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के महत्वपूर्ण संदेशवाहक हैं।

मुरादाबाद (उप्र), नौ जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि पंचायती राज संस्थाएं (पीआरआई) और उनके प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के महत्वपूर्ण संदेशवाहक हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए यह सुनिश्चित करना भी पंचायती राज संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि और स्वच्छता योजना जैसी केंद्र की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने शत प्रतिशत लाभार्थियों को शामिल करने और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर पूर्ण जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप है।

उन्होंने योजना के प्रत्येक लाभार्थी को कम से कम दो और पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के लिए कहा, ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपिंदर सिंह और अन्य की उपस्थिति में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इन संस्थाओं को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजना का महत्वपूर्ण संदेशवाहक बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\