जरुरी जानकारी | जुलाई में पाम तेल का आयात 10.81 लाख टन की ऊंचाई पर, बंदरगाहों पर भीड़ बढ़ी: एसईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल उद्योग के प्रमुख निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बुधवार को कहा कि भारत का पाम तेल आयात जुलाई में 10.81 लाख टन के मौसमी उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे बंदरगाहों पर भीड़भाड़ हुई और बर्थिंग में 8-10 दिन की देरी हुई।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त खाद्य तेल उद्योग के प्रमुख निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बुधवार को कहा कि भारत का पाम तेल आयात जुलाई में 10.81 लाख टन के मौसमी उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे बंदरगाहों पर भीड़भाड़ हुई और बर्थिंग में 8-10 दिन की देरी हुई।

आयात जुलाई, 2023 के 10.86 लाख टन से मामूली रूप से कम था। कुल वनस्पति तेल आयात में पाम तेल का हिस्सा 57 प्रतिशत था।

एसईए ने बयान में कहा कि जुलाई में कुल वनस्पति तेल आयात 18.95 लाख टन रहा, जो एक साल पहले 17.71 लाख टन था।

तेल वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वनस्पति तेलों का आयातक और उपभोक्ता है।

एसईए ने कहा कि तीसरी तिमाही (मई-जुलाई) में आयात में 20 प्रतिशत की वृद्धि आगामी त्योहारी सत्र में मांग बढ़ने की उम्मीदों से प्रेरित थी। इसके कारण कांडला बंदरगाह पर भीड़भाड़ बढ़ गई, जिससे 8-10 दिन की देरी हुई।

एसईए के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2024 में आरबीडी पामोलिन का आयात सालाना आधार पर 2.37 लाख टन से घटकर 1.36 लाख टन रह गया। कच्चे पाम तेल का आयात 8.41 लाख टन से बढ़कर 9.36 लाख टन हो गया, जबकि कच्चे पाम कर्नेल तेल का आयात 7,457 टन से बढ़कर 8,001 टन हो गया।

सॉफ्ट ऑयल में, सूरजमुखी तेल का आयात 3.27 लाख टन से बढ़कर 3.66 लाख टन हो गया। सोयाबीन तेल का आयात जुलाई, 2023 के 3.42 लाख टन के मुकाबले 3.91 लाख टन रहा।

जुलाई में कुल खाद्य तेल का आयात साल-दर-साल 17.55 लाख टन से बढ़कर 18.40 लाख टन हो गया, जबकि गैर-खाद्य तेल 15,999 टन के मुकाबले 55,014 टन रहा।

एक अगस्त तक खाद्य तेल का स्टॉक 29 लाख टन होने का अनुमान है, जिसका श्रेय जुलाई के उच्च आयात को जाता है।

चालू तेल वर्ष के पहले नौ महीनों में, कुल वनस्पति तेल का आयात 121.24 लाख टन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 122.54 लाख टन से थोड़ा कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी