जरुरी जानकारी | मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी से पाम, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में 2.5 - 2.5 प्रतिशत की तेजी के कारण स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पाम एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा और इनके भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में 2.5 - 2.5 प्रतिशत की तेजी के कारण स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पाम एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा और इनके भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया मगर सस्ते आयात के आगे मांग कमजोर होने से सोयाबीन दाना के भाव में गिरावट आई। इसी प्रकार सस्ते आयातित तेलों की बाढ़ के आगे देशी तिलहनों के पांव ठिठक गये जिसकी वजह से मूंगफली दाना, सोयाबीन दाना के भाव में गिरावट रही। सरसों दाना के भाव भी सस्ते आयात के कारण मामूली कमजोर रहे।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

वैसे सरसों की स्थिति अन्य तेल-तिलहनों के मुकाबले बेहतर है और सहकारी संस्था-नाफेड आगामी फसल के आने में सात-आठ महीने की देरी के कारण मांग होने के बावजूद सोच समझकर कम मात्रा में बिकवाली कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में आत्मनिर्भरता की हिमायती है, तो उसे सस्ते आयातित तेलों पर अंकुश लगाते हुए उसपर शुल्क बढ़ा देना चाहिये। उन्होंने कहा कि अपनी जरूरत के 70 प्रतिशत खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर करने वाले देश भारत में देशी किसानों की अपनी लगभग 25 प्रतिशत उपज बाजार में खप नहीं पाती है। इसे खपाने के लिए सस्ते आयातित तेलों पर आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिये। तभी यहां के तिलहन उत्पादक किसान लाभान्वित और उत्साहित होंगे और उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

सूत्रों ने कहा कि जब पैदावार बढ़ती है तो सस्ते आयात के कारण किसानों के लिए अपने माल को बाजार में खपाना मुश्किल हो जाता है।

बाजार का हाल यह है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन के नवंबर अनुबंध का भाव 3,822 रुपये क्विन्टल चल रहा है जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,880 रुपये क्विन्टल (मंडी शुल्क, वारदाना सहित सारे खर्चे अलग से) है।

बाजार के थोक भाव मंगलवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,325- 5,375 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,690- 4,740 रुपये।

वनस्पति घी- 955 - 1,060 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,150 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,775- 1,835 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,655 - 1,795 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,765 - 1,885 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,400 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,650 से 7,700 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,700 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,150 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,400 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,840- 3,880 लूज में 3,690 -- 3,710 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\