पालघर, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवदकर ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दवा की दुकान के मालिक जिनेश पुनमिया को पकड़ा, जो मंगलवार की रात आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा था।
पुनमिया के फोन की जांच करने पर पुलिस को इरफान शेख नामक व्यक्ति और उसके साथी शाहबाज का पता चला, जो मोबाइल ऐप के जरिये सट्टा लगा रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध दहानू पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY