Pakistan: पाकिस्तान के शीर्ष सलाहकार दिल्ली में हुई एससीओ की बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए

पाकिस्तान के शीर्ष सलाहकार ने नयी दिल्ली में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया. हालांकि, इस्लामाबाद ने अबतक संगठन की उच्च-स्तरीय बैठकों के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है.

Pakistan

इस्लामाबाद, 17 मार्च : पाकिस्तान के शीर्ष सलाहकार ने नयी दिल्ली में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया. हालांकि, इस्लामाबाद ने अबतक संगठन की उच्च-स्तरीय बैठकों के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है. इस समय भारत के पास एससीओ की अध्यक्षता है जिसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं.

विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यटन और खेल मामलों के सलाहकार ऑन चौधरी ने एससीओ की पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने कहा, ‘‘एससीओ का सक्रिय सदस्य होने के नाते पाकिस्तान संगठन की गतिविधियों में हिस्सा लेना जारी रखेगा और उसके नतीजों में अपना सकारात्मक योगदान देगा.’’ यह भी पढ़ें : यूक्रेन के साथ खाद्यान्न समझौते को 120 के बजाय केवल 60 दिन के लिए विस्तार देने पर राजी रूस

गौरतलब है कि एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होनी है, जबकि संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक अप्रैल महीने में दिल्ली में होनी है. जब उनसे एससीओ की बैठक में पाकिस्तान का शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड