Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों को कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर आगाह किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है.

इमरान खान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 9 जुलाई : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है. देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है.

इस सप्ताह कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने और मौतों की दर को बढ़ा सकता है. उन्होंने इसके लिए अफगानिस्तान और इंडोनेशिया का उदाहरण दिया जो वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण परेशान हैं. यह भी पढ़ें : पटना में सेना का ‘शराबी’ जवान गिरफ्तार, परिवार ने किया दावों का खंडन

खान ने लोगों से प्रशासन के साथ अपना सहयोग जारी रखने और सभी जगहों पर मास्क पहनने की अपील की. उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की. पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,683 नए मामले सामने आए. देश में संक्रमण के कुल 9,67,633 मामले हो गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\