देश की खबरें | जम्मू- कश्मीर में खून बहाने की पाकिस्तान की नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू- कश्मीर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू- कश्मीर में जिन नेताओं ने “खून बहाया है” उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक दिसंबर जम्मू- कश्मीर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू- कश्मीर में जिन नेताओं ने “खून बहाया है” उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रैना ने एक वक्तव्य में कहा, “हम पाकिस्तान की खून बहाने की नीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे काई भी हो-- आतंकवादी, अलगाववादी, नेता या शहला रशीद जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता हों -- उनके साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा।”

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 4,006 नए मामले; कुल संख्या 5,74,380 हुई.

रैना के बयान से एक दिन पहले शहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसके गैर सरकारी संगठनों की जांच करने की मांग की थी।

शोरा ने आरोप लगाया था कि शहला ने कश्मीर में राजनीति करने के लिए ढेर सारा पैसा लिया। अपने पिता के इस आरोप का शहला ने खंडन किया है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड के नए DGP बने आईपीएस अशोक कुमार, अनिल रतूड़ी की जगह संभाला कार्यभार.

रैना ने कहा, “हुर्रियत कॉन्फ्रेंस, टुकड़े-टुकड़े गैंग की शहला रशीद, (पूर्व विधायक) इंजीनियर रशीद और (व्यवसायी) जहूर वटाली और कुछ और नेता जम्मू -कश्मीर में पिछले 30 साल से अपनी ‘मौत की दुकान’ चला रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर में खून बहाया है जिससे वह पैसे लेते हैं और मासूम लोगों की हत्या में उनका हाथ है।”

रैना ने कहा, “आज उनकी पोल खुल गई है। देश से गद्दारी करने वाले या जम्मू- कश्मीर में खून बहाने का प्रयास करने वाले ऐसे सभी लोगों के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड