Pakistan: राजद्रोह के आरोप में मुझे 10 साल जेल में रखने की योजना बना रहा पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान- इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने उन्हें राजद्रोह के आरोप में अगले 10 साल तक जेल में रखने की योजना बनाई है.

इमरान खान (Photo: ANI)

(फाइल फोटो के साथ)

लाहौर (पाकिस्तान), 15 मई: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने उन्हें राजद्रोह के आरोप में अगले 10 साल तक जेल में रखने की योजना बनाई है. सोमवार तड़के सिलसिलेवार ट्वीट में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने कहा, ‘‘तो अब लंदन की पूरी योजना सामने आ गई है. जब मैं जेल में था, तब हिंसा के बहाने उन्होंने न्यायाधीश, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिका अपना ली. अब बुशरा बेगम (खान की पत्नी) को जेल में डाल कर और राजद्रोह कानून का इस्तेमाल करके अगले 10 साल तक जेल में रखकर मुझे अपमानित करने की योजना है.’’ यह ट्वीट खान के लाहौर स्थित आवास पर पीटीआई नेताओं की बैठक के बाद आया है. यह भी पढ़ें: Indo-Pakistani War: 1971 की जंग पर बोले इमरान खान, भारत में कैदी बन गए थे 90 हजार पाकिस्तानी सैनिक

सत्तर वर्षीय नेता 100 से अधिक मामलों में जमानत पर हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं करें, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दो काम किए हैं - पहला जानबूझकर न सिर्फ पीटीआई कार्यकर्ताओं बल्कि आम नागरिकों को भी आतंकित किया गया. दूसरा, मीडिया पूरी तरह से नियंत्रित और दबा हुआ है.’’ उन्होंने कहा कि इन ‘‘अपराधियों’’ द्वारा जिस तरह से ‘चादर और चार दिवारी’ की पवित्रता का उल्लंघन किया जा रहा है, वैसा कभी नहीं किया गया है.

पाकिस्तान के लोगों को अपना संदेश देते हुए खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के लोगों के लिए मेरा यही संदेश है कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक हकीकी आजादी के लिए लड़ूंगा क्योंकि मेरे लिए इन अपराधियों का गुलाम होने से मौत बेहतर है.’’

खान ने शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी की आशंका से खुद को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) परिसर में घंटों बंद रखा था, हालांकि शनिवार को वह अपने लाहौर स्थित घर लौट आए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\