जरुरी जानकारी | पाकिस्तान की जीडीपी में 68 साल की पहली गिरावट, 0.38 प्रतिशत कम होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के आकार में 2019-20 में 68 साल में पहली बार गिरावट आयी है। बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि इस दौरान पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.38 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

इस्लामाबाद, 11 जून पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के आकार में 2019-20 में 68 साल में पहली बार गिरावट आयी है। बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि इस दौरान पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.38 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

वित्त मामलों पर सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने आर्थिक समीक्षा जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसने सरकार को मार्च में कई हफ्तों तक लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर किया है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

कोरोना वायरस से पाकिस्तान में अब तक में लगभग 1,20,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसने 30 जून को समाप्त हुए चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।

आर्थिक समीक्षा के अनुसार, महामारी से पहले ही आर्थिक स्थिरीकरण नीतियों के कारण उद्योग जगत प्रभावित था। इसके साथ कोरोना वायरस के प्रतिकूल प्रभावों के कारण वित्त वर्ष 2019-20 में अर्थव्यवस्था में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में 68 सालों में पहली बार आयी गिरावट है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

समीक्षा के अनुसार, कृषि क्षेत्र में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि इसके अलावा, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में गिरावट देखी गयी।

इस दौरान डॉलर के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय भी 6.1 प्रतिशत कम होकर 1,366 डालर पर आ गयी। हालांकि यह रुपये के संदर्भ में बढ़कर 214,539 रुपये हो गयी।

पाकिस्तान सरकार 12 जून को नया बजट पेश करने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\