विदेश की खबरें | पाक के प्रसिद्ध मीडिया घराने ‘जंग समूह’ के मालिक को तीन दशक पुराने जमीन आवंटन मामले में मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने देश के जाने-माने मीडिया घराने ‘जंग समूह’ के मालिक को तीन दशक पुराने मामले में गिरफ्तारी के आठ महीने बाद सोमवार को जमानत दे दी।

इस्लामाबाद, नौ नवंबर पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने देश के जाने-माने मीडिया घराने ‘जंग समूह’ के मालिक को तीन दशक पुराने मामले में गिरफ्तारी के आठ महीने बाद सोमवार को जमानत दे दी।

जियो टीवी समेत जंग समूह के अखबारों के मालिक मीर शकीलुर रहमान को राष्ट्रीय जवाबदेह ब्यूरो (एनएबी) ने जमीन आवंटन से जुड़े एक मामले में 12 मार्च को लाहौर से गिरफ्तार किया था। रहमान ने 34 साल पहले नवाज शरीफ के पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के दौरान यह जमीन कथित रूप से अवैध तरीके से ली थी।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजने से परहेज कर रहा चीन.

अदालत ने एक करोड़ रुपये के मुचलके पर रहमान को जमानत दी।

लाहौर उच्च न्यायालय ने पहले रहमान को जमानत देने से इनकार किया था, जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

यह भी पढ़े | अमेरिका में कुत्ते को लेकर हुई बहस में चली गोलियां, 8 लोग घायल.

एनएबी ने आरोप लगाया कि रहमान को 1986 में संबंधित कानूनों का उल्लंघन करते हुए पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरीफ द्वारा लाहौर के जौहर टाउन फेज -।। में 54 भूखंड दिये गये थे।

दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

रहमान की गिरफ्तारी की नागरिक अधिकार संगठनों और मीडिया घरानों ने कड़ी निंदा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान की बदले की राजनीति के शिकार हैं । खान ने चुनाव से पहले आरोप लगाया था कि रहमान एवं उनका मीडिया पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ का समर्थन कर रहा है ।

शरीफ भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\