विदेश की खबरें | ‘सत्ता परिवर्तन की साजिश’ के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं पाकिस्तानी: इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी लोग सत्ता परिवर्तन की ‘साजिश’ की भारी कीमत चुका रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, दो मार्च पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी लोग सत्ता परिवर्तन की ‘साजिश’ की भारी कीमत चुका रहे हैं।

उन्होंने पूर्व सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा पर एक बार फिर कुछ अपराधियों की सत्ता में आने में मदद करने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने सरकारी कर्ज बढ़ा दिया है और महंगाई बेतहाशा हो गयी है।

अंतरबैंक बाजार में बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 18.74 अंक गिर गया। विश्लेषकों ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सरकार के गतिरोध को जिम्मेदार ठहराया।

नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डांवाडोल स्थिति में है। कुछ सप्ताह पहले यहां विदेशी मुद्रा भंडा 2.9 अरब डॉलर के अत्यंत निचले स्तर पर गिर गया था।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी सत्ता परिवर्तन की साजिश की भारी कीमत चुका रहे हैं और पूर्व सेना प्रमुख ने देश पर कुछ अपराधियों को थोप दिया है।’’

खान (70) को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अप्रैल में सत्ता से बेदखल किया गया था और तभी से उनके और बाजवा के बीच संबंधों में तनाव देखा गया है।

खान पहले आरोप लगा चुके हैं कि पूर्व सेना अध्यक्ष उनकी हत्या कराना चाहते थे और देश में आपातकाल थोपना चाहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू