देश की खबरें | पाकिस्तानी महिला ने भारत में रहने की गुहार लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर में रहने वाली पाकिस्तान की एक महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे उसके भारतीय पति के साथ इसी देश में रहने की अनुमति दी जाए।

बुलंदशहर (उप्र), 29 अप्रैल बुलंदशहर में रहने वाली पाकिस्तान की एक महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे उसके भारतीय पति के साथ इसी देश में रहने की अनुमति दी जाए।

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को यहां खुर्जा में पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तान में इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले खुर्जा के आमिर से हुई थी। दो महीने पहले उसे वीजा मिला था और यहां आने के फौरन बाद उसने लॉन्ग टर्म वीजा (दीर्घ कालिक वीजा) के लिए आवेदन कर दिया था।

उसने कहा कि वह शादी करके अपना मुल्क छोड़कर यहां आयी है और अब यही उसका मुल्क है। मरियम ने कहा कि जहां उसका पति रहता है, वही उसका देश है और वह यहां से वापस नहीं जाना चाहती।

उसकी सरकार से अपील है कि उसे भारत में रहने दिया जाए।

मरियम ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले का उसे बेहद अफसोस है और घटना को अंजाम देने वालों को इसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसे वापस न भेजा जाए।

केंद्र सरकार के आदेश के बाद अल्पावधि वीजा पर बुलंदशहर में रह रही चार पाकिस्तानी महिलाओं को पहले ही वापस भेजा जा चुका है। मरियम जिले में बची एकमात्र पाकिस्तानी नागरिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू